फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलौठी गांव में झगड़े में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिलौठी गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस से की गई शिकायत में नरेश निवासी सिलोठी ने बताया है कि वह पुराना मकान तोड़कर नया बना रहे हैं। मकान के बीच में एक बीम रह गया था। वे उसे निकालने के लिए पहुंचे थे। तभी मनोज, प्रमोद, उनके पिता राम भगत, मनोज और प्रमोद आदि घर मेें पहुंच गए। बिना किसी वजह के झगड़ा करने लगे। आरोप है कि प्रमोद ने कस्सी उठाकर बेटे सुरेंद्र के सिर में मारी। राकेश और जयप्रकाश शोर सुनकर वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। इससे वे भी घायल हो गए। नरेश ने बताया कि उनके परिवार का सुलेंद्र भी वहां आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। सुलेंद्र को भी चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें