फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मनु भाकर के गांव में गोरिया में चार फीट पानी भरा

Sun, 15 Sep 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp22- साल्हावास। गोरिया गांव में भरा पानी। फोटो-संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के गोरिया गांव में रात लगभग एक बजे भडंगी रोड स्थित खाली पडरी खानपुर माइनर बारिश और आसपास के गांवों के बारिश के पानी से ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे पूरे गांव में पानी भर गया। रात में ही मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर इसकी सूचना ग्रामीणों की दी गई।
विज्ञापन

अचानक पानी गांव में आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गांव में चार-चार फीट तक पानी भर गया। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर को ठीक करने का काम शुरू किया। सुबह 6 जब दूसरे गांव के लोगों का आवागमन हुआ तो गांव गोरिया में बाढ़ जैसे हालात देखकर दंग रह गए।
गांव से बाहर निकलने का कोई भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। लगभग हर गली-मोहल्ले में पानी ही पानी खड़ा था। दूसरी तरफ गांव के अंदर दो तालाब हैं, उसका पानी भी ओवरफ्लो हो गया था। जलनिकासी का कहीं भी रास्ता दिखाई नहीं दिया, जिससे ग्रामीण परेशान दिखाई दिए। लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। लोगों ने मकान के सामने सीमेंट के कट्टो में मिट्टी डालकर के पानी का रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीण बेबस नजर आए।
विज्ञापन

गोरिया गांव के सरपंच अजीत कुमार ने बताया कि खाली पड़ी माइनर में बारिश का पानी व आसपास के गांवों का बारिश का पानी आने से ओवरफ्लो होकर खानपुर माइनर तीन जगह से टूट गई। इस कारण सारा पानी गांव गोरिया में प्रवेश कर गया। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए उनके पास पंचायती पंप सेट जरूर है, लेकिन पंपसेट से इतने पानी की निकासी एक साथ हो यह संभव नहीं है।



माइनर ठीक करने के दिन भर चलते रहे प्रयास

माइनर को ठीक करने का प्रयास सिंचाई विभाग के अधिकारी दिन भर करते रहे, लेकिन शाम 6 बजे तक विभाग के अधिकारियों ने माइनर के पानी को रोक दिया था, लेकिन पूर्ण रूप से ठीक करने में सफलता नहीं मिल पाई थी। इस दौरान ग्रामीण भी अधिकारियों का सहयोग करते हुए दिखाई दिए।



प्रशासनिक अधिकारियों व विधायक ने किया दौरा

खानपुर माइनर के टूटने के बाद गोरिया गांव में पानी खड़ा हो गया। इस कारण आसपास के गांवों में सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी जाने लगी। सूचना पाकर मातनहेल तहसीलदार जयवीर व सिंचाई विभाग के एसडीओ तथा पंचायत सचिव राकेश जाखड़, पटवारी महेंद्र भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर माइनर को ठीक करने के लिए कहा। इस दौरान सूचना पाकर झज्जर विधायक गीता भुक्कल भी पहुंचीं। उन्होंने फोन के माध्यम से सिंचाई विभाग के एसई से संपर्क कर जल्द से जल्द इसको ठीक करवाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों व सरपंच को भरपूर सहयोग देने की बात कही।
वर्जन
ज्यादा बारिश आने से पानी माइनर में आ गया। इससे खानपुर माइनर टूट गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। माइनर को ठीक करने का काम चल रहा।-जयवीर, तहसीलदार मातनहेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें