फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दफ्तर से अनुपस्थित मिले सचिव, उपसचिव सहित चार कर्मचारी

Tue, 11 Apr 2023 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने सुबह छापा मारा। टीम ने हाजिरी रजिस्टर व रिकॉर्ड को खंगाला। छापे के दौरान सचिव, उप सचिव सहित चार अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मार्केट कमेटी ऑफिस में अधिकारी कर्मचारी समय से नहीं पहुंचते । जिसके चलते फसल बेचने आ रहे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ ही कर्मचारी कमेटी दफ्तर में आए हुए थे। कमेटी सचिव सविता सैनी और कुछ समय पर नहीं पहुंचे। कई कर्मचारी छुट्टी पर भी गए थे। इस दौरान उन्होंने कमेटी के हाजिरी रजिस्टर को भी चेक किया। अनाज मंडी परिसर में बने किसान सहायता केंद्र में भी कोई कर्मचारी नहीं मिला हालांकि बाद में किसान सहायता केंद्र में एक कर्मचारी को बैठा दिया गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम से सब इंस्पेक्टर सहदेव, सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि सचिव मार्केट कमेटी सविता सैनी ने अपने आपको मातनहेल अनाज मंडी में दौरे पर बताया है। मार्केट कमेटी दफ्तर के ऊपर बने विश्राम गृह में कृषि विभाग के तीन कर्मचारी ठहरे थे, लेकिन उनको ठहरने के लिए अनुमति सचिव की ओर से नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें