फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कापीराइट मामले में चार केबल संचालक सहित एक व्यक्ति पर मुकदमा

Sat, 09 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम. जेड खान की अदालत ने कापीराइट मामले में चार केबल संचालक सहित एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अनेक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही थाना साल्हावास प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। अदालत से जारी आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चैनलों के सिग्नलों के वितरण को सैटेलाइट के माध्यम से एन्क्रिप्टेड मोड में वितरण करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यहां जी के कई चैनल, बिग मैजिक, लिविंग फूड्ज, पिक्चर्स, लिविंग ट्रैवेल्ज, एक्सप्लोर एचडी आदि चैनलों को सैटेलाइट के माध्यम से एन्क्रिप्टेड मोड में वितरित किया जा रहा है। मैसर्स शिव केबल के नरेश गहलावत, बालाजी केबल, शुभम केबल और योगेश केबल नेटवर्क अवैध रूप से सिग्नल चोरी कर हैं, इससे कंपनी को भारी आर्थिक हानि हुई है। पुलिस ने कॉपीराइट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



चार केबल नेटवर्क सहित एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

- जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक, साल्हावास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें