फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: आपराधिक मामलों में चार बेल जंपर आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित चार बेल जंपर आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सुनील निवासी गांव धांधलान, अनिल व सोनू वासी गांव बहराना और सतीश निवासी गांव बहु झोलरी झज्जर के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी अदालत से जमानत मिलने के बाद निर्धारित तिथि व समय पर अदालत में हाजिर ना होकर लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी डीघल सहायक उपनिरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए कड़ी सतर्कता और निगरानी रखने तथा आपराधिक मामलों में वांछित एवं बेल जम्पर आरोपियों व पैरोल जम्पर तथा अतिवांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने दिए हैं। विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी डीघल की विभिन्न टीमों की ओर से अलग-अलग स्थानों से 04 आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें