फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी काबू

Fri, 13 Sep 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र ने बताया कि योगेश निवासी डीघल ने शिकायत देते हुए बताया कि 18 अगस्त की शाम को घर पर बैठे हुए थे, तभी वहां पर गांव के कुछ लड़के आए और पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जब हम वहां पर आए तो मौके से भाग गए। इसके कुछ समय बाद दो-तीन गाड़ियों में 8-10 लड़के घर के सामने आए और ललकारते हुए उन्होंने ताऊ के लड़के जितेंद्र पर जान से मारने की नीयत से उसपर गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन, रोहित, संदीप व दीपक चारों निवासी डीघल के तौर पर की गई। वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें