फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व छात्र डॉ. मित्तल ने दिया दस लाख रुपये का दान

Tue, 03 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp02- झज्जर। राजकीय कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. कश्मीरी लाल मित्तल दस लाख रुपए का दान देते हुए
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. कश्मीरी लाल मित्तल ने दस लाख रुपये का एकमुश्त दान देते हुए कॉलेज के विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम रहने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की, जो इसी सत्र से प्रदान की जाएगी। सोमवार को डॉ. मित्तल ने कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी संगठन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए ताकि दान राशि से प्रति वर्ष विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जा सके। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह और पूर्व विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने डॉ. मित्तल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के उप प्रधान सर्वजीत धनखड़, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन चाहर, मास्टर हवा सिंह, डॉ. जगदीश, डॉ. मीनाक्षी, अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें