फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमृत योजना-2 के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 243.95 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा

Thu, 04 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना-2 के तहत जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 243.95 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द राशि स्वीकृत होती है तो नया वाटर बूस्टिंग स्टेशन और वाटर वर्क्स समेत टूटी पेयजल लाइनों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजना अमृत योजना-2 के लिए लगभग 243.95 करोड़ की राशि का एस्टीमेंट जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यालय भेजा गया है। इसके लिए ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर इस राशि को जल्द स्वीकृत करने की मांग की, ताकि आमजन को इसका लाभ मिले। सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब भी बहादुरगढ़ में काफी जगह गंदे पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की लाइने काफी पुरानी होने के कारण खराब हो चुकी हैं। सैनी ने कहा कि पूर्व में अमृत योजना-1 के तहत भेजा गया बजट सही तरीके से ना लगने के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसलिए इस बजट को जल्द स्वीकृत कर सरकार की निगरानी में इसे लगवाया जाए। इस योजना के तहत बहादुरगढ़ शहर को नया वाटर बूस्टिंग स्टेशन व कई वाटर वर्क्स स्टेशन मिलेंगे। जिससे शहर में पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने जल्द राशि स्वीकृत करने के लिए सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। सीएम सैनी ने उन्हें राशि जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें