फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवियर उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान

Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
विज्ञापन
फुटवियर फैक्ट्री - फोटो : Bureau
विज्ञापन
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी स्थित रोहन इंडस्ट्रीज की तीन जूता फैक्ट्रियों में मंगलवार की सुबह आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझाने के लिए दोपहर तक का समय बीत गया। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों की मदद से 9 घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


एमआई के प्लाट संख्या 1748 से लेकर 50 तक की तीनों फैक्ट्रियों में हवाई चप्पलें बनती हैं। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे प्लाट संख्या 1748 से अचानक धुंआ उठने लगा। कर्मचारियों ने देखा आग लगी है। कुछ ही देर में आग ने साथ लगती दो इकाइयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त उत्पादन था। आग से दूर-दूर तक आसमान में धुंआ की धुंआ नजर आ रहा था।

इससे यहां लगी मशीनें, कच्चा व कुछ तैयार माल जलकर राख हो गया। करीब साढ़े 4 बजे तक बहादुरगढ़ फायर सर्विस को सूचना मिली तो यहां के कर्मचारी तुरंत चार गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। जगह संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां एक खुले नाले में दमकल गाड़ी फंसने से आग बुझाने में दिक्कत आई।
विज्ञापन


दो फ्लोर से बचाया सामान
जिस समय फैक्टरी के ऊपरी हिस्सों में आग लगी हुई थी तो उस दौरान आसपास के लोगों व कर्मचारियों की मदद से दो फ्लोर पर रखे तैयार व कुछ अन्य माल को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी लाखों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी। एक साथ तीन फैक्ट्रियां आग की चपेट में आने से मालिक काफी सकते में है।
आग से फैक्टरी का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेश कुमार, तहसीलदार मातूराम, बीडीपीओ रामफल, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार और जिला दमकल अधिकारी आरएस दहिया मौके पर पहुंचे।

10 गाड़ियों से 9 घंटे में बुझी आग
आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियों की मदद से 9 घंटे का समय लग गया। फायर सर्विस कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। अंदर धुंआ ही धुंआ होने के कारण उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी और अंधेरे क ी वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बहादुरगढ़ से चार, दिल्ली से दो, रोहतक से दो, गुड़गांव व झज्जर से एक-एक दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। आसपास की फैक्ट्रियों की छतों पर चढ़कर पानी की बौछारें की गई।

हादसे की होगी जांच
इन फु टवियर इकाइयों में आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। अग्निश्मन विभाग से तीनों फैक्ट्रियों के बारे में हुए हादसे की पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी। किसी भी स्तर पर कोई कमी पाई गई तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप कौशिक, एसडीएम।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें