बादली गांव से राजस्थान के खाटू जाता श्याम भक्तों का जत्था।
बादली। राजस्थान के खाटू धाम के लिए बादली गांव में श्याम भक्तों का पैदल जत्था रवाना हो गया। हाथों में ध्वजा लेकर चले जत्थे में 31 भक्त श्याम यात्रा में भाग ले रहे हैं। गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया के नेतृत्व में जत्थे में युवाओं के साथ साथ महिलाओं की भागीदारी भी बढ़-चढ़कर है। जत्थे में शामिल विनोद गुलिया ने बताया कि ज्येष्ठ माह में श्याम भक्त झज्जर, कोसली, कनीना, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर होते हुए 7 दिन की पैदल यात्रा के बाद खाटू धाम पहुंचेंगे। श्याम भक्तों में बेदन, कृष्ण, हिम्मल पहलवान सहित काफी संख्या में श्याम भक्त शामिल है। संवाद