फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : कर्मबीर राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता कर्मबीर राठी ने की। उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक एकता, भाईचारे और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें। मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, दलजीत दलाल, मनमोहित गुप्ता, नरेंद्र लठवाल, नवीन, लीला प्रधान, सुमित बराही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें