फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पालन करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को आम चुनाव 2024 की घोषणा करते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी संबंधित पक्षों से उम्मीद की जाती है कि वे भारतीय चुनाव आयोग द्वारा तय की गई नियमावली के अनुसार चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनेंगे और देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रशासन द्वारा पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी। इसके लिए नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित और आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें