फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑनलाइन पेमेंट की खामियां बन रहीं दुकानदारों के लिए जी का जंजाल

Fri, 11 Aug 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
केडी शर्मा, व्यापारी झज्जर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जितना अधिक डिजिटल पेमेंट का प्रचलन बढ़ रहा है, उतना ही दुकानदारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों ने हालांकि पेमेंट होने के बाद बताने वाली मशीन भी लगाई है, लेकिन काफी युवा शातिर तरीके से दुकानदारों के साथ ठगी करते हैं। युवा अपने मोबाइल में मैसेज दिखाकर दुकानदारों को भ्रमित कर देते हैं। अमर उजाला ने ऑनलाइन पेमेंट की खामियों को लेकर वीरवार को शहर के दुकानदारों से बातचीत की।
दुकानदार भी लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए कई बार इस ठगी का शिकार हो जाते हैं। दुकानदारों ने कहा कि इस प्रक्रिया में काफी सुधार की जरूरत है। यदि तुरंत मैसेज आ जाए तो दुकानदारों को परेशानी नहीं होगी, लेकिन कई बार देरी से मैसेज आते हैं, जिस कारण लोग इंतजार नहीं कर पाते और दुकानदारों के साथ झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

युवा अपने मोबाइल फोन से कोड को स्कैन करने के बाद दुकानदार को दिखाते हैं कि उनकी ओर से पेमेंट जा चुकी है, लेकिन व्यापारी और दुकानदार के खाते में पेमेंट नहीं दिख रही। इस कारण ग्राहक व दुकानदार में आपसी नोकझोंक होनी शुरू हो जाती है। आए दिन शहर के दुकानदारों के साथ यह घटना आम बात हो गई है।
वहीं ज्यादा दबाव पड़ने पर और व्यापारी दुकानदार इकट्ठे होने पर ऑनलाइन पेमेंट करने वाला व्यक्ति सामान छोड़कर भाग जाता है। पिछले सप्ताह दो युवाओं ने मुख्य बाजार से जूते की खरीद की व अन्य सामान भी खरीदा जैसे ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही गई, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट व्यापारी के खाते में नहीं गई।
इस पर व्यापारी ने आसपास के दुकानदारों को इकट्ठा कर लिया। मौके की नजाकत को देखते हुए बाइक सवार मौके से निकल गए। इस पर हजारों रुपये की चपत लगते-लगते व्यापारी बच गए।
व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए व्यापारियों से अपील की है कि व्यापारी संयम से काम लें। ग्राहक को कुछ देर तक रोककर मैसेज का इंतजार करवाएं। यदि मैसेज नहीं आए तो सामान ग्राहक को नहीं दें। अरोड़ा ने बताया कि व्यापारी व दुकानदारों को ऑनलाइन पेमेंट लेते समय सतर्कता बरतनी होगी।


दुकानदारों की प्रतिक्रियाएं

मौजूदा समय डिजिटल का है। इसके काफी फायदे भी व्यापारियों व दुकानदारों को हुए हैं, लेकिन काफी लोग इसका नाजायज फायदा उठाकर दुकानदारों को चूना लगा देते हैं। दुकानदार झगड़े से बचने के लिए ठगी का शिकार हो जाता है।

-सतपाल सैनी, व्यापारी झज्जर।
डिजिटल भुगतान अच्छा है, इसमें व्यापारियों को व्यापार करने का फायदा भी हुआ है और डिजिटल युग में लाइन में लगने की नौबत नहीं आती। हाथोंहाथ काम हो जाता है, लेकिन साइबर क्राइम और ऑनलाइन पेमेंट के मामले में दुकानदार और व्यापारियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।



-केडी शर्मा, व्यापारी झज्जर।

ऑनलाइन पेमेंट करते समय हमें ध्यान रखना होगा कि जब स्वयं के खाते में पेमेंट आ जाए, तभी सामान ग्राहक को देना चाहिए। इसके लिए चाहे दो मिनट इंतजार ही क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन




- राकेश अरोडा, प्रधान व्यापार मंडल, शहर, झज्जर।

ऑनलाइन पेमेंट को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। ऑनलाइन पेमेंट तो लेनी ही नहीं चाहिए, क्योंकि इसका काफी आर्थिक नुकसान दुकानदारों को बाद में भुगतना पड़ता है।



- जयपाल लांबा, प्रधान, स्वर्णकार संघ झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें