फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बने पानी के टैंक में डूबा पांच साल का बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-6 के नजदीक स्थित पटेल नगर में फाग के दिन मंगलवार को एक बच्चा खेलते-खेलते घर में बने पानी के टैंक में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को भी इसका पता काफी देर बाद लगा। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह पटेल नगर स्थित रामभरोसे के घर में खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई। जब उसका बेटा गोलू (5) खेलते-खेलते घर में बने वाटर टैंक में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बिहार के दरभंगा जिला निवासी रामभरोसे अपने परिवार सहित पटेल नगर में किराये के मकान में रहता है और सेटरिंग का काम करता है। रामभरोसे ने बताया है कि फाग पर्व पर उसका छोटा बेटा गोलू कमरे के बाहर खेल रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो उसने उसको इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रामभरोसे ने जब घर में बने वाटर टैंक में देखा तो गोलू उसमें डूबा हुआ था। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने गोलू को तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक गोलू की मौत हो चुकी थी। रामभरोसे उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर भी ले गया। जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रामभरोसे को तीन बच्चे हैं। जिसमें गोलू तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सेक्टर-6 पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें