फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, पीजीआई रेफर किया

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर। राशलवाला मोड़ पर दुकान में बैठे एक युवक पर उसके ही गांव के दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे युवक घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को झज्जर के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खेड़ी आसरा निवासी अंकित राशलवाला मोड़ पर स्थित दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस्कके गांव के ही दो युवक दुकान पर पहुंच गए और फायर कर दिया। हादसे में एक गोली अंकित को हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसको झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें