फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाढ़सा एम्स-2 में फायर स्टेशन बना

Tue, 01 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। काफी प्रयासों के बाद बाढ़सा स्थित एम्स कैंसर संस्थान में फायर स्टेशन कार्यालय खुल गया है। अग्निशमन विभाग ने यहां पर एक दमकल गाड़ी और 6 कर्मियों का स्टाफ तैनात किया है, जो अलग समय में 24 घंटे तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एम्स ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के अंदर फायर स्टेशन खोलने के लिए जिला अग्निशमन सेवा के साथ सहयोग किया गया है। एम्स टू परिसर करीब 300 एकड़ में बना है। इसमें एम्स ओपीडी के साथ साथ देश का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान है। इसके अतिरिक्त रिहायशी क्वार्टर बनाए गए हैं। संस्थान में अग्निशमन के सभी यंत्र पहले ही मौजूद हैं। आसपास में काफी खेत खलियान हैं जहां पूर्व में काफी आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। दिल्ली और देवघर एम्स में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लेकिन यहां पर दमकल विभाग कमी हमेशा खलती रही है। घटना होने पर यहां पर बहादुरगढ़, झज्जर और गुरूग्राम से दमकल वाहन बुलाने पड़ते थे जिनके पहुंचने में देरी होने के कारण नुकसान बढ़ जाता था। यहां पर फायर स्टेशन की स्थापना के लिए काफी समय से प्रयास चल रहा था। पिछले सप्ताह हरियाणा सरकार में एसीएस अधिकारी संजीव कौशल ने एम्स परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में संस्थान की ओर से फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग की गई। बैठक में ही अधिकारियों को दमकल विभाग की गाड़ी तैनात करने के निर्देश दिए गए। अब जाकर ये प्रयास पूरे हुए हैं। संस्थान परिसर में ही फायर ब्रिगेड कार्यालय बना दिया गया है।

आठवीं मंजिल पर होगा कार्यालय


बहादुरगढ़ दमकल केंद्र के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एम्स संस्थान प्रशासन की और से दमकल विभाग के लिए कार्यालय भी अलॉट कर दिया गया है। इसके लिए 8वीं मंजिल पर 826 नंबर कमरा अलॉट किया गया है जहां कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहते हैं। अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर फिलहाल 6 फायर मैन और चालक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें