बेरी। पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक गैस सिलिंडर लीकेज होने से एक दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार झज्जर निवासी सतीश बतरा ने पीएनबी के नजदीक दुकान कर रखी है। बेरी मेले के चलते सतीश ने दुकान को गोलगप्पे बेचने वाले को दे रखी थी। रात करीब 10 बजे दुकान में रखा सिलिंडर लीकेज हो गया, जिससे दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो जिस दुकान में आग लगी थी उसके साथ पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र भी आग की चपेट में आ जाता। आगजनी से गोलगप्पे बेचने वाले मालिक का सारा सामान जलकर राख हो गया।