फ़ोटो- 66:बहादुरगढ़ के होंडा शोरूम में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित टू व्हीलर के सर्विस सेंटर में मंगलवार की शाम आग लग गई। शोरूम के अंदर रखे प्लास्टिक और रबड़ के सामान में आग तेजी से फैल गई। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग की तीन गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।दमकल ऑफिसर रविंद्र बहादुरगढ़ ने बताया कि त्योहार के चलते शाम करीब 4 बजे ही शोरूम बंद कर दिया गया था और सभी कर्मचारी घर जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शोरूम मालिक को भी घटना की सूचना दे दी गई।