फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राला चालक पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-फरुखनगर रोड पर ट्राला चालक की लापरवाही से हुए हादसे में ट्रक चालक अमर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले की बांसुर तहसील के गुतां निवासी सचिन यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अमर सिंह ट्रक चालक थे। 13 अक्तूबर की रात वह झज्जर से फरुखनगर जा रहे थे। औरंगपुर कट पार करने के बाद तेज रफ्तार ट्राला चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा ट्राला के पीछे टकरा गया। हादसे में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें