फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहन के घर जा रहे युवक व उसके दोस्त के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। बहन के घर चरखी दादरी जा रहे एक युवक व उसके दोस्त के साथ अज्ञात लोगों ने बिरोहड़ कॉलेज के समीप मारपीट की है। राहगीरों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल में पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेतावास निवासी सचिन मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के घर चरखी दादरी जा रहा था, जब वह बिरोहड़ गांव के पास पहुंचा तो उन्होंने देखा कि दो गाड़ियों व एक बाइक सवार उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए अपनी मोटरसाइकिल कॉलेज के नजदीक रोक दी, इतनी ही देर में गाड़ी व बाइक से उतरकर चार-पांच लड़के लाठी-डंडे लेकर आए और सचिन और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें सचिन को गंभीर चोटें लगी हैं जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें लगी हैं। लड़ाई झगड़े को देखकर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मारपीट करने वाले बढ़ती भीड़ को देखकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल सचिन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल में भेजा। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मातनहेल चौकी प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सचिन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें