फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो श्रमिकों के बीच झगड़ा, एक ने दूसरे के सिर पर ईंट मारकर की हत्या

Thu, 07 Sep 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक की दूसरे श्रमिक ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया। एमआईई चौकी पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। मामला सोमवार रात का है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव नया बांस के रहने वाले शिवम प्रताप (22) के रूप में हुई है। शिवम प्रताप आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) स्थित 2217 नंबर फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी में ही रहता था। उसका परिचित जयराम दिल्ली के टीकरी कलां गांव में रहता है। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गत सोमवार की रात को शिवम प्रताप जिस फैक्टरी में काम करता था, उससे करीब 100 मीटर दूर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें जयराम ने पहले तो शिवम प्रताप की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद तैश में आकर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सिर में गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। मृतक शिवम प्रताप अविवाहित था। घटना को अंजाम देने के बाद जयराम फरार हो गया। वह बिहार के पटना शहर का रहने वाला है। वह बहादुरगढ़ में राजमिस्त्री का काम करता है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवम प्रताप के जीजा राहुल के बयान पर जयराम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर तकरार थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें