झज्जर। शहर के मोहल्ला लाल खानिया स्थित श्री प्रेम मंदिर का पांचवां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह आगामी 16 व 17 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। मंदिर समिति के महासचिव सतीश धींगड़ा ने बताया कि श्री प्रेम मंदिर पानीपत की अधिष्ठाता कांता देवी महाराज की अध्यक्षता में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 16 अगस्त की प्रातः हवन यज्ञ से होगा। उसी दिन शाम को जन्माष्टमी उत्सव होगा। वहीं कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन बृज रसिका दीदी मीनाक्षी द्वारा मधुर संकीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में कार्यक्रम अध्यक्ष कांता देवी महाराज के आशीर्वचनों के बाद अटूट भंडारा होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शिरकत करेंगे। सतीश धींगड़ा ने बताया कि इसी दिन मंदिर से जुड़े 75 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मंदिर समिति द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। संवाद