-फोटो 61 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व स्कूल स्टाफ। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को दुल्हेड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी कॅरिअर मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख दिनेश (प्रवक्ता संस्कृत) ने की। इस अवसर पर छात्राओं को उनके जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिनके प्रयासों की सभी ने सराहना की।