बादली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़सा की ओर से स्वास्थ्य केंद्र दादरी तोए में चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली गोली एल्बेंडाजोल खिलाई। प्रभारी डॉ. वर्षा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादरी तोए और राजकीय प्राइमरी स्कूल दादरी तोए और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी और आरडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादरी तोए में सभी बच्चों को और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 साल के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। डॉ. वर्षा ने बताया कि पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। इस मौके पर पीएचसी इंचार्ज डॉ वर्षा के साथ एलएचवी अनुराधा, राकेश कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सारदा, हेमलता, शकुंतला, आशा वर्कर माया और निर्मला, पुष्पा भी मौजूद रहीं।