फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्नी व अन्य से तंग आकर कीटनाशक खाकर जान दी

Sun, 01 Sep 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र में पत्नी व अन्य से तंग आकर एक व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में केशर देवी निवासी भारत नगर, पानीपत हाल निवासी संगरूर, पंजाब ने बताया है कि उनका लड़का सुरेश इंद्रा गार्डन, यमुनानगर में रहता था। उसके पास दो बच्चे हैं। इनमें लड़का लव व लड़की माधवी है।
उन्होंने बताया कि सुरेश की पत्नी हेमा ने करीब डेढ़ साल पहले मेरे भतीजे लवली निवासी मोपुरा, जिला करनाल हाल निवासी कश्मीरी कॉलोनी बहादुरगढ़ के साथ लव मैरिज की थी। 30 अगस्त को सुरेश अपने बच्चों से मिलने के लिए बहादुरगढ़ आया था। इसी दौरान मेरी पौती माधवी ने मुझे फोन पर सूचित किया कि सुरेश के साथ लवली, अजय व हेमा ने मारपीट की है। इसके बाद सुरेश ने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन

एक वीडियो भी सुरेश ने उनके फोन पर भेजी थी। जिसमें वह कह रहा था कि मुझे अजय, लवली व मेरी पत्नी हेमा ने तंग कर रखा है। मैं सल्फास खा रहा हूं। मुझे धमकी दे रहे हैं। इससे तंग आकर सुरेश ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें