फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना चौक के पास कार चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। कुलाना निवासी मनोज कुमार ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 10 जून कि शाम को वह और उसके चाचा का लड़का महेश अपने गांव के शिव मंदिर कुलाना पर पानी लेने गए थे। वह सड़क के किनारे पर खडे थे। उसका भाई राज सिंह उर्फ पिंटू और भतीजा घनश्याम अपनी बाइक लेकर कुलाना चौक पर सामान लेने जा रहे थे, तभी माछरोली की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से उसके भाई व भतीजे को पीछे से सीधी टक्कर मार दी और उन्हें सड़क से नीचे गड्ढे की तरफ घसीटते हुए ले गया। दोनों वाहन सड़क से गिर गए। वह मौके पर पहुंचे तो उसका भाई और भतीजा घायल थे। उसके भाई राज सिंह को सरकारी अस्पताल झज्जर और भतीजे को रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसके भाई राज सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक रेवाड़ी निवासी पंकज गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें