फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाली महापंचायत में बसों व ट्रेनों से जाएंगे किसान : सुनील

Sun, 10 Mar 2024 09:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। भारतीय किसान यूनियन (घासीराम नैन) के जिला प्रधान सुनील माजरा दूबलधन ने कहा कि केंद्र को हमें लिखित में दिए गए आश्वासनों को पूरा करना चाहिए और किसानों के सामने लगातार बढ़ते संकट को कम करने के लिए प्रभावी कदम भी उठाने चाहिए। वे सभी फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी और 2020-21 के आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कृषक आंदोलन तेज गति से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण कृषक की आर्थिक हालत दिन-प्रतिदिन कमजोर हो रही है और वो कर्ज के मकड़जाल में फंस रहा है। मौजूदा दौर में कृषि में लागत बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। इस कारण से किसानों में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है। सुनील ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनके संघर्ष को जारी रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि देश भर से 400 से अधिक किसान संगठन महापंचायत में हिस्सा लेंगे। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से नहीं बल्कि बसों और ट्रेनों के जरिए दिल्ली जाएंगे। इसी कड़ी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिले के गांव का दौरा किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर सूबेदार चरण सिंह, डॉ राजपाल, किसान सतपाल, किसान सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें