फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान बोले-फसल बिछने से दाने की चमक होगी कम

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: खेतों में बारिश के बाद जमीन पर बिछी फसल को देखाता किसान। संवाद
विज्ञापन
बादली। कृषि अधिकारियों के अनुसार अभी तक बादली क्षेत्र में 12 से 15 एमएम तक बारिश हुई है जो कि अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। फिलहाल क्षेत्र में हुई बारिश से गेहूं फसल को नुकसान है। गेहूं की फसल 70 प्रतिशत पकी खेतों में खड़ी है तो वहीं, कुछ किसानों की गेहूं की फसल सूखने के लिए खेतों में कटी पड़ी है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं के पौधे जमीन पर बिछी हैं जिससे दानों का भराव रुक जाता है और कटाई में मुश्किल होगी। किसान परमजीत और दलवीर का कहना है कि बारिश की वजह से दानों की चमक कम होगी और दाने काले या मटमैले पड़ सकते हैं। ऐसे में जहां उत्पादन कम होगा वही मंडी में फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि नमी बढ़ने से फसल में कवक और अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है जो दानों की गुणवत्ता को खराब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें