झज्जर। बिरधाना गांव में किसानों द्वारा संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले हैवीलोड बिजली के टावर लाइन के खिलाफ धरना जारी है। किसान इस लाइन का विरोध कर रहे हैं। इस अवसर पर महा सिंह, रिसाल सिंह, रामफल, रणबीर सिंह, रामकंवर सिंह, देवेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, प्रेम, रणबीर, राजेश, महेंद्र ने बताया कि किसानों की फसलों को उजाड़ा जा रहा है और उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। किसानों की लगभग एक एकड़ जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है। किसानों ने मांग की कि फसल और जमीन का पूरा मुआवजा दिया जाए। जितनी भी जमीन का अधिग्रहण किया जाए, उसका मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से दिया जाए।