फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान भवन निर्माण के सात गांव के किसान आगे आए

Mon, 21 Aug 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ हरियाणा की ओर से किसान कल्याण के लिए जींद में बनाए जा रहे प्रदेश कार्यालय भवन निर्माण के लिए जिले के किसान खुद बढ़कर आगे आ रहे हैं। अब झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भवन के लिए जमीन खरीदने में आर्थिक योगदान किया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि भारतीय किसान संघ खंड बादली के अध्यक्ष धर्मबीर गुलिया ने जींद में प्रस्तावित किसान भवन के लिए बादली गांव से दो गज जमीन के लिए 22 हजार रुपये, बाढ़सा गांव से एक गज के लिए 13 हजार 350 रुपये, दरियापुर गांव से एक गज के लिए 11 हजार रुपये, लगरपुर गांव से एक गज के लिए 11 हजार 100 रुपये, इस्माइलपुर गांव से एक गज के लिए 6 हजार रुपये और सुर्खपुर गांव से एक गज के लिए 11 हजार रुपये का दान दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, धर्मबीर गोदारा, राकेश गुलिया, पवन गुलिया, सत्यनारायण, धीरपाल आर्य आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ एक ऐसा संगठन है जिसका काम सारे भारतवर्ष के जिला खंड व गांव स्तर तक फैला हुआ है। यह सिर्फ किसानों की उन्नति, प्रगति व नई दिशा दिलाने वाले विचारों का संगठन है। इसमें व्यक्ति को प्राथमिकता नहीं देते हुए व्यक्ति द्वारा किसान संघ के विचारों व सिद्धांतो को प्राथमिकता दी जाती है। भारतीय किसान संघ मुख्य रूप से किसानों को मुद्दों को ले करके संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करता है। उन्होंने बताया कि जींद में प्रस्तावित प्रदेश किसान संघ भवन के लिए हरियाणा प्रदेश के हर गांव से एक गज भूमि दान में लेने की योजना है। जिस पर किसान संघ कार्यकर्ता जोर शोर से काम कर रहे हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें