बहादुरगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष करतार सिंह नेबहादुरगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर किसानों से जनंसपर्क किया। उन्होंने किसान व मजदूरों को पंचायत में पहुंचने का न्योता दिया। इस अभियान में करतार सिंह, भीम सिंह, सूबेदार हिम्मत सिंह, रमेश पंडित, राम अवतार, दिलावर सिंह, अंकित, रामनिवास, मनोज, बंशी तथा कई अन्य किसान-खेतीहर मजदूर शामिल रहे।