फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jan 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बिरधाना गांव में पॉवर ग्रिड की जमीन के मुआवजे को लेकर चल रहे धरने पर सोमवार को पंचायत हुई। इसमें कई गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इसके बाद सभी किसान भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष रवि आजाद के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान लघु सचिवालय परिसर में घुसने लगे तो पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस पर किसान क्षुब्ध हो गए। युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि हम ज्ञापन देने जा रहे हैं, ऐसे में पुलिस रास्ता न रोके। इसके बाद पुलिस ने रास्ता खोल दिया। रवि आजाद ने कहा कि पावर ग्रिड की ओर से खेतड़ी से नरेला जा रही 765 केवी की हाई टेंशन लाइन में मार्केट रेट से हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाए। गांवों में काम बंद करवाकर किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों की जमीन करोड़ों की है, लेकिन जमीन, तार, फसल का बिना मुआवजे दिए जबरदस्ती काम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा दिया अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। जब तक समझौता न हो जाए, तब तक काम शुरू नहीं किया जाए। इस अवसर पर कर्मवीर बिरधाना, रामनिवास गिरावड़, संदीप गिरावड, रामकंवार बिरधाना, सतीश दहकौरा, वजीर, राकेश, जयबीर, वीरेंद्र, संजीव, सुंदर, देशपाल, अशोक, देवेंद्र, अनिल, धर्मेंद्र, राजेश, ओमप्रकाश, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें