झज्जर। सरकार की ओर से स्मैम स्कीम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि स्मैम स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान देने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब इन कृषि यंत्रों में रोटावेटर आलू बिजाई मशीन ट्रैक्टर चलित पावर वीडर भी शामिल कर लिए गए हैं तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक किसान विभिन्न प्रकार के अधिकतम दो कृषि यंत्रों पर ही अनुदान ले सकता है।