फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान कर रहे बाजरे की फसल के भुगतान का इंतजार

Wed, 16 Oct 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp15- झज्जर। मंडी में फसल को लोड करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरे और धान की खरीद की जा रही है, लेकिन भुगतान करने में देरी हो रही है। किसान फसल के भुुगतान आने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में अभी तक 2952 किसानों को बाजरे की फसल का भुगतान किया गया है, जबकि 6379 किसानों की 214500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वहीं जिले की मंडियों में अब तक 480 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है, लेकिन अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में बाजरे और धान की फसल की खरीद की जा रही है। मंडियों में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं की गई है जबकि किसान बाजरे की फसल की खरीद होने के बाद भुगतान करने का इंतजार कर रहे है। अभी तक 6379 किसानों की फसल की खरीद की गई है, जबकि 2952 किसानों को 24.86 करोड़ का भुगतान किया गया है।
वहीं 3427 किसानों का 24.15 करोड़ का अभी तक भुगतान किया जाना बाकी है। किसान भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक जिले की मंडियों में 256120 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 214500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वही मंडियों में अब तक 480 क्विंटल पीआर धान की आवक भी हुई है, लेकिन अभी तक खरीद नहीं हो सकी। किसान पीआर धान की खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं झज्जर मंडी में अब तक लगभग 95 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। मंगलवार काे झज्जर मंडी में बाजरे की खरीद नहीं की गई। केवल उठान किया गया। अब तक करीब 56500 क्विंटल बाजरे की उठान की गई है। मंगलवार को झज्जर मंडी में 8400 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और 6300 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है। वहीं झज्जर मंडी में अभी तक लगभग 2500 धान की आवक हुई है। मंगलवाल को लगभग 600 क्विंटल धान मंडी में आई और 280 क्विंटल धान की खरीद की गई। झज्जर मंडी में जहां मशीन से निकाला गया धान मंगलवार का 2700 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से निकाला गया धान 3250 रुपये प्रति के हिसाब से बिका।


वर्जन
मंगलवार को मंडी में खरीद नहीं की गई, केवल उठान किया गया। मंडी में 8400 क्विंटल बाजरा आया और 6300 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। अभी तक 56500 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें