संवाद न्यूज एजेंसी साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में शनिवार रात लगभग 11 बजे गांव के पास ही ट्रैक्टर की ट्रॉली में खाद डाल रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक झज्जर में भिजवाया। जहां रविवार को पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शव की पहचान 58 वर्षीय रामकिशन निवासी मातनहेल के तौर पर हुई है। वह अपने पीछे एक बेटी व एक बेटे व दो भाईयों और चार बहनों के अलावा मां को छोड़ गया हैं। उसके एक बड़े भाई और पिता का निधन पहले ही हो चुका है। मातनहेल चौकी के जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि मृतक किसान के बेटे सुकरम सहवाग के बयान पर पुलिस ने धारा 174 के तहत की इत्फाकिया कार्रवाई की है।