फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान नेता रमेश दलाल को व्हाट्सएप पर मिली धमकी , केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसान नेता रमेश दलाल को दो सप्ताह में दो बार जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पहले डॉन मूवी का वीडियो भेजा। इसके बाद सीधे तौर पर व्हाट्सऐप पर लिखा कि बहुत जल्द मरेगा। धमकी मिलने के बाद किसान नेता रमेश दलाल ने पुलिस को शिकायत दी है। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है, वह भारत का ही है। डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। रमेश दलाल बहादुरगढ़ के गांव जाखौदा के मूल निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। रमेश दलाल के मुताबिक पहली बार 12 जून को जब उनके मोबाइल पर डॉन मूवी की क्लिप भेजी गई तो वह बाहर थे। दूसरी बार 25 जून को फिर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा कि बहुत जल्द मरेगा, हालांकि उनसे किसी तरह की कोई रंगदारी की मांग नहीं की गई। रमेश दलाल का कहना है कि धमकी देने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की बात लिखी है। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा गठित राजीव गांधी हत्याकांड की साजिश की जांच करने वाले जैन कमीशन का वह प्रमुख गवाह रहे हैं, इसलिए विदेशी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय उग्रवादी संगठनों से हमेशा खतरा रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें धमकी मिलना उन्हीं गैंग और उग्रवादी संगठनों की साजिश का हिस्सा हो। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



वर्जन...

रमेश दलाल को धमकी मिलने की शिकायत पर आसौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें