फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेलपा रोड पर एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान 53 वर्षीय राजकुमार पुत्र सूरज भान के रूप में हुई है। राजकुमार अपनी पत्नी कृष्णा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव निमाना जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते एक टाटा टेंपो गाड़ी की टक्कर लगी। हादसा इतना जबरदस्त था कि किसान राजकुमार ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक मौके से फरार बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें