राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को बीकाम फाइनल की छात्राओं को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर जूनियर छात्राओं ने फाइनल की छात्राओं को उपहार दिए। विदाई लेने वाली छात्राएं हरियाणवी, फिल्मी और पंजाबी गीतों पर जमकर थिरकीं। बालोर रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ के वाणिज्य विभाग में बीकॉम फाइनल की छात्राओं के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रभारी अनीता गहलोत, वाणिज्य विभाग की एकता, संगीत के प्रो. भूपेंद्र और अन्य प्राध्यापकों ने विदाई लेने वाली छात्राओं को जीवन में कड़ी मेहनत करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जीवन में छात्राओं की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मीनाक्षी नाम की दो छात्राओं को मिस फाइनल के खिताब से नवाजा गया। उन्हें मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। जूनियर छात्राओं ने बीकॉम फाइनल की छात्राओं को उपहार भेंट किए और महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय की फाइनल परीक्षा में सफलता की कामना व्यक्त की। हर किसी के मुंह से बेस्ट ऑफ लक निकला। फाइनल की छात्राएं डीजे पर चल रहे हरियाणवी, फिल्मी और पंजाबी गीतों पर घंटों तक थिरकी। सभी न सहभोज किया। दर्जनों छात्राओं ने म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। अनेक छात्राओं ने बीकॉम फाइनल पास करने के बाद अपनी भावी योजना के बारे में एक दूसरी को बताया।