झज्जर। आईटीआई में कार्यरत कई कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। इस मामले में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सख्त हो गया है। विभाग की तरफ से सभी कर्मचारियों को पोर्टल के जरिए हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों का अर्जित अवकाश लगा दिया जाएगा। अवलोकन करने पर सामने आया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विभाग ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी या कर्मचारी की पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं मिली तो उस अवधि को अर्जित अवकाश के रूप में गिना जाएगा। साथ ही सेवा पुस्तिका में इन्द्राज किया जाएगा।