फोटो नंबर 71: कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते विशेषज्ञ। (स्रोत कॉलेज)
बादली। राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग एवं करियर संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉक्टर निशा मलिक ने संगोष्ठी में विद्यार्थियों को जियोस्पेशियल तकनीक के आधुनिक उपयोग, जैसे जीआईएस, रिमोट सेंसिंग तथा इनके विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य आनंद काद्यान, राकेश चौहान, जया खुराना, डॉक्टर बेबी, सुभाष, मनजीत रहे। संवाद