फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्विरोध चुनी गई वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की कार्यकारिणी

Tue, 03 Dec 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की कार्यकारिणी के पदाधिकारी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के अंतर्गत चलने वाली वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय एवं वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की गवर्निंग और कार्यकरिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर सिर्फ एक-एक नॉमिनेशन भरे गए। बगैर वोटिंग के मनीष कुमार प्रधान, प्रेमचंद बंसल उप-प्रधान, आशीष कुमार महासचिव, पवन कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, डिग्री कालेज के पदाधिकारी चुने गए तथा सत्यनारायण अग्रवाल प्रधान, पवन कुमार जैन उप-प्रधान, सुरेश कुमार अग्रवाल महासचिव, मनोज कुमार कोषाध्यक्ष बीएड कालेज के पदाधिकारी चुने गए। चुनाव प्रकिया सुरेश कुमार मलिक (रिटायर्ड) सहायक निर्देशक के देख-रेख में सम्पन्न हुए हैं। यूनिवर्सिटी आब्जर्वर प्रोफेसर राजेश धनखड़, डीन लाइफ साइंसेज एमडीयू और डायरेक्टर जनरल हॉयर एजुकेशन नॉमिनी डॉ. अलका गुलाटी प्रिंसिपल राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ आब्जर्वर के तौर पर वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए थे। प्रोफेसर अनीता सहरावत एचओडी बॉटनी विभाग एमडीयू में कार्यरत को वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में यूनिवर्सिटी आब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें