साल्हावास। गांव मुंडाहेड़ा में सोमवार को नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया। इसमें की लांबा आई केयर कोसली चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम ने लोगों के नेत्रों की जांच की। कैंप में 80 लोगों ने नेत्र परीक्षण करवाया, जिसमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनको कोई अन्य बीमारी थी तो उनको दवाइयां दी गई। कैंप में मरीजों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त में की गई। जरूरतमंद 45 लोगों के चश्मे के नंबर दिए गए, जिनके चश्मे बनने के बाद वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद संजय मुंडाहेड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि सरपंच सतबीर सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद