फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नी, परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया

Mon, 18 Mar 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा एक्स सर्विसिज लीग की तरफ से धनखड़ फार्म हाउस पर वीर नारी एवं 80 साल से ऊपर के पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा ने शिरकत की। उन्होंने वीर सैनिकों को सलाम किया और उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नी, परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया। सैनिक परिवारों ने उनके मुद्दे व समस्याओं के बार में आशा हुड्डा को अवगत करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसालदार कुलदीप सिंह गुलिया ने की। आशा हुड्डा ने कहा कि सैनिक और सेना हमारे देश की शान हैं। इस मौके पर झज्जर के मातनहेल गांव में प्रस्तावित सैनिक स्कूल को लेकर पूछे गए सवाल पर भी आशा हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर मेजर जनरल बिशंबर दयाल, ब्रिगेडियर नरेंद्र जाखड़, स्कवाडन लीडर शेर सिंह, कैप्टन जय सिंह राठी, वीरचक्र कर्नल रणधीर सिंह मलिक, कप्तान सुरेंद्र सिंह दलाल, हवलदार विनय, सूबेदार मनजीत, कप्तान सतबीर, सूबेदार सदानंद, कप्तान जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें