फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Jun 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन ने बुधवार को गांव मुनीमपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस डिस्पेंसरी को एक ही भवन में स्थापित करने की मांग की। अध्यक्ष श्रीनिवास छिकारा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दोनों सुविधाएं अलग-अलग स्थानों पर होने से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को परेशानी होती है। संगठन ने पुराने अदालत परिसर के निकट रक्षा मंत्रालय की भूमि पर वाहन पार्किंग सहित संयुक्त भवन बनाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें