झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर चौधरी छोटूराम धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष राम अवतार गहलावत दीपक ने बताया कि 94 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्त अवश्य देना चाहिए। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, पीसीसी डेलीगेट राज सिंह जाखड़, जतिन वत्स, विकास अहलावत, सुनील जाखड़, संजय यादव, रामानंद दलाल, सुदेश कौशिक, सोनू गूढा ने शिरकत की। ब्लड बैंक टीम से डाक्टर रोबिन, नर्सिंग ऑफिसर ममता, नर्सिंग ऑफिसर कविता, एलटी प्रीती, मीनाक्षी एलटी, अशोक काउंसलर, विजय , पूजा तनिषा पुरुषोत्तम सचिन, रेडक्रॉस से दीपक व रणवीर मौजूद रहें।