फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में हर वर्ग दुखी : भूपेंद्र हुड्डा

Wed, 21 Jun 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहर के लाइनपार वार्ड नंबर 5 में पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हुड्डा ने कहा आज भाजपा राज में प्रत्येक वर्ग दुखी व हताश है। भाजपा-जजपा ठगबंधन की वजह से आज जनता परेशान है। आज प्रदेश में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र की आड़ में बुजुर्गों की पेंशन व पात्र गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड तक काट दिए। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भय तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। बढ़ी महंगाई के कारण आम आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। कानून व्यवस्था बदहाल है। प्रदेश में आए दिन हत्याएं, लूटपाट, छीना झपटी की घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी भाग जाते हैं। इस मौके पर विधायक राजेंद्र जून, राजेश जून, श्रीनिवास गुप्ता, आजाद राठी, श्रीओम अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन



-फोटो 62 : नप के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें