10सीटीके09... लघु सचिवालय में प्लाटों के कब्जे ना मिलने पर एसडीएम आशीष कुमार के पास शिकायत लेक
रोहतक। गांव मकड़ौली कलां ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोग दीपक सावरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। एसडीएम आशीष कुमार को लिखित में ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि 2007-08 में दिए गए 100-100 गज के प्लाॅट आवंटित होने के बाद भी गरीब परिवारों को कब्जा नही मिला है। लोगों ने एसडीएम आशीष से अपील की है कि उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर अवैध कब्जाधारी लोगों पर कार्रवाई कर अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोगों को प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने का काम करे। सरकारी नीति के तहत मामले की जांच बैठाकर हमारे आवंटित किए गए प्लाॅटों पर कब्जा दिलवाए। एसडीएम आशीष कुमार ने आश्वासन दिया की सरकार के आदेशों का पालन सख्ती से किया जाएगा। गरीब लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में दीपक सावरिया, बलवान, मुकेश, बंटी, महावीर, कप्तान, संदीप, पवन, नरेश, मांगेराम, दिनेश उपस्थित रहे।