-फोटो 59 : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात करते उद्योगपति।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज व फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में केंद्र में एमएसएमई मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात की।
उद्योगपतियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। उद्योगपतियों ने मंत्री जीतराम मांझी के साथ जीएसटी पर चर्चा के साथ-साथ जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की। ताकि व्यवसाय सामान्य रूप से चल सके। साथ ही 45 दिन भुगतान नीति (43बी(एच) में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। ताकि यह एमएसएमई के लिए अधिक सहायक हो सके। उद्योगपतियों ने फुटवियर पर बीआईएस पर सुझाव दिया कि फुटवियर के लिए बीआईएस मानकों को वैकल्पिक बनाया जाना चाहिए, जिससे निर्माताओं के लिए अनुपालन आवश्यकताओं को आसान किया जा सके। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आश्वासन दिया कि वह बीआईएस के मुद्दे पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा करेंगे और इसके समाधान का प्रयास करेंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एमएसएमई इंडस्ट्रीज जो देश की रीढ़ कहलाती है। उद्योगपतियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल में सुभाष जग्गा, पवन जैन, विनोद माखीजा, गौरव अग्रवाल और नरेन्द्र छिकारा उपस्थित थे।
र