फोटो-54: उद्योगों को बजट में जीएसटी की समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव देते कोबी के पदाधिकारी।
- फोटो : credit
बहादुरगढ़। केंद्रीय और राज्य बजट से पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार को सुझाव पत्र दिया है। कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि जीएसटी लागू हुए कई साल हो गए हैं फिर भी उद्योगों को कई दिक्कतें आ रही हैं। खासकर एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आईटीसी की अनिश्चितता, जीएसटी पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, कड़े नियम और ई-वे बिल में जुर्मानों से परेशानी है। कोबी ने मांग की कि ईमानदार व्यापारियों को विक्रेता की गलती की सजा न मिले। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने और छोटे उद्योगों को राहत देने की जरूरत बताई गई है।