महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय परिसर स्थित कोर्ट रूम में वीरवार को डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान डीएमसी रणबीर सिंह व एएसपी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। एएसपी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें पंजीकृत हुई।